Cg Murder Case | पुजारी व महिला सहयोगी गिरफ्तार, युवती की हत्या का आरोप, जानियें क्या है पूरा मामला

Spread the love

 

बालोद । एक पुजारी और उसकी महिला सहयोगी को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला के सिर पर पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर दिया था। यह वारदात 4 दिन पुरानी बतायी जा रही है। महिला के पति ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

महिला के सिर पर गंभीर चोट आयी थी। घायल अवस्था में उसे शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया था। जहां रात में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच के बाद पुजारी और महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि 13 मई को संतराम मंडावी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी की उसकी पत्नी उमा को किसी ने घायल कर दिया है। उसकी पत्नी घायल अवस्था में उसे मंदिर के पास मिली थी। पुलिस ने तहकीकात करने के बाद मंदिर के पुजारी ताम्रध्वज और दुर्गाबाई को पकड़ा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतिका और आरोपी के बीच अवैध संबंध थे। पुजारी की सहयोगी को यह बात नगवार गुजरी और उन्होंने मिलकर महिला की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *