September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

दिल्ली में फिर बन रही आम आदमी पार्टी की सरकार

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में शुरुआती रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 55 से अधिक, भाजपा को 15 के अंदर सीट पर विजय मिलती दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस पार्टीे पिछले चुनाव की तरह इस बार भी खाता नहीं खोल पाती दिख रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कय दिया है। देशभर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेताओं को बधाइयां मिलना शुरू हो गई है।

 

जनता ने नफरत की राजनीति को नकारा- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा दिल्ली की जनता ने नफरत की राजनीति को नकारा है और प्यार का संदेश दिया है। नतीजों ने संदेश दिया है कि काम पर ही राजनीति होगी। अभी मतगणना जारी है 60 से अधिक सीटों पर जीत होगी।

दिल्ली की जनता का आभार- प्रशांत किशोर

रुझानों पर ट्वीट करते हुए आप के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा भारत की आत्मा की रक्षा में साथ देने के लिए दिल्ली की जनता का आभार।

हमें और मेहनत की जरूरत-गौतम गंभीर

सांसद गौतम गंभीर ने कहा जनता का विश्वास जीतने में हम सफल नहीं रहे। हमें और मेहनत की जरूरत है। चुनाव परिणामों की समीक्षा होगी। जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया है। हम आशा करते हैं केजरीवाल दिल्ली को विकास पथ पर आगे ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *