April 20, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

BILASPUR BREAKING | बाईपास रोड में 2 महिलाओं की लाश मिलने से हड़कंप, संदीप कहरा हत्याकांड से रिश्ता, पुलिस मौजूद

Spread the love

 

बिलासपुर । बिलासपुर-रतनपुर बाईपास रोड पर शनिवार को 2 महिलाओं की लाश मिली है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह लाशें ठीक उसी जगह मिली है, जहां कुछ समय पहले संदीप कहरा की हत्या हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह आसपास के लोगों ने महिलाओं की लाश देखी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि बाईपास रोड निर्माण के साथ यहां बड़ी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही आरंभ हुई है। तब से यहां अवैध कोयला, जुआ, सट्टा अवैध शराब के साथ देह व्यापार भी खूब फल फूल रहा है।

पुलिस का ऐसा अंदेशा है कि संदीप कहरा की हत्या भी इसी वजह से हुई होगी। पुलिस अभी संदीप कहरा की हत्या की गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई थी कि इन 2 महिलाओं की लाश मिलने से पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई है। शुरुआती जांच में महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई थी। लेकिन चंद घंटों में ही लाश की पहचान कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक एक महिला का नाम शोभा है जो लाल खदान बिलासपुर की रहने वाली है। दूसरी अनिता है जो चिंगराज पारा बिलासपुर की रहने वाली हैं। पुलिस इस अंधे कत्ल को लेकर सुराग तलाशने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *