RAIPUR | तिवारी क्लिनिकल लैब में युवती के गुप्तांग से छेड़छाड़, पीड़िता पहुंची थाने, शर्मशार करने वाली घटना

Spread the love

 

रायपुर | राजधानी रायपुर से शर्मनाक खबर सामने आई है| निजी लैब में ब्लड टेस्ट कराने आयी युवती के गुप्तांग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ने मामले की शिकायत थाने में की है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है|

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर स्थित तिवारी क्लिनिकल लैब में ब्लड टेस्ट कराने आयी युवती के गुप्तांग से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। घटना सुबह 9:30 बजे की है जब 25 वर्षीय युवती ब्लड टेस्ट के लिए तिवारी क्लीनिकल लैब पहुँची थी, जहां लैब पर मौजूद कर्मचारी योगेश गिरी गोस्वामी ने ब्लड टेस्ट करते हुए युवती के गुप्तांग से छेड़छाड़ की जिसके बाद चिल्लाते हुए पीड़िता लैब से बाहर भागी|

वही, युवती तिवारी क्लिनिकल लैब से सीधे थाने पहुंची, जहाँ लैब के कर्मचारी योगेश गिरी गोस्वामी के खिलाफ़ मामला दर्ज कराया| पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी लैब के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया| आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *