September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

RAIPUR NEWS | टीवी के डायरेक्टर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ जोनल डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर करोड़ो की ठगी

1 min read
Spread the love

 

रायपुर | रिलायंस बिग टीवी और टेक्नोलॉजी इंडिपेंट टीवी के डायरेक्टर विवेक प्रकाश को राजधानी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुढ़ियारी में रहने वाली प्रीति मुंदड़ा की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें नोएडा से पकड़ा है। प्रीति ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उन्हें छत्तीसगढ़ जोनल डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर 16 करोड़ की ठगी की है। घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रीति ने पेंटल टेक्नोलॉजी इंडिपेन्टेड टीवी कंपनी के हेड अतुल मिश्रा, विवेक प्रकाश और अजय राठौर सहित कई डायरेक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रीति ने बताया कि उनको प्रलोभन दिया गया था कि 500 चैनलों का प्रकाशन और पूरे प्रदेश में रिटेलर रूप में लाखों रुपए कमीशन मिलेगा। आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में 16 करोड़ रूपये जमा करा लिए बाद में उन्हें पता चला की ठगी हो गयी है। ऐसे ही देश भर के हजारों लोगों से राशि का गबन किया गया है। घटना के बाद उपनिरीक्षक सेराज खान के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम बनाकर नोएडा भेजा गया। जहां विवेक प्रकाश को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *