September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

RAIPUR BREAKING | युवक की जली हुई लाश की गुत्थी सुलझी, सब्जी कारोबारी के रूप में हुई पहचान, जानियें कौन है हत्यारें ..

1 min read
Spread the love

 

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज सुबह युवक की अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया था| सबूत मिटाने की नियत से युवक की हत्या कर लाश को जला दिया गया था| राजधानी पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया| मृत युवक की पहचान सब्जी कारोबारी के रूप में हुई है| मामले में 2 लोगों की गिरफ्तारी की गई है|

क्यों हुई हत्या ?

हत्या की वजह आपसी लेन-देन बताई जा रही है| मृतक की पहचान मुंगेली निवासी सब्जी कारोबारी के रूप में हुई है| इस मामले में 2 आरोपी चंगोराभाठा निवासी शेखर यादव व दीपक यादव को गिरफ्तार किया गया है| आरोपियों ने बताया कि सामान ले जाने के बहाने मृतक को बुलाकर पहले खूब शराब पिलाई गई, जिसके बाद मैदान में ही चाकू मारकर व पत्थर से सर कुचल दिया गया| लाश की पहचान ना हो सकें इसलिए मृतक के शरीर पर आग लगा दी गई थी| इस मामले से इलाकें में सनसनी फ़ैल गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *