September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

शर्मनाक ! सौतेले बाप की करास्तानी, 8 साल की बेटी बनाया हवस का शिकार, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, अस्पताल में नाबालिग

1 min read
Spread the love

 

रायपुर । रोते-रोते 8 साल की नाबालिग ने अपने सौतेले पापा की कारस्तानी मां को बताई। देर तक मां बेटी दोनों ही रोते रहे। इसके बाद मां ने साहस जुटाया और दोनों रोते-रोते पहुंची थाने। थाने के प्रभारी को रोते-रोते आपबीती सुनाई। थानेदार ने मुकदमा कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद नाबालिग को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

क्या है पूरा मामला

खमतराई थाना क्षेत्र के रावांभाठा इलाके की घटना बताई जा रही है। आरोपी शंभू बीर यहीं के एक कारखाने में नौकरी करता है। कुछ दिनों पहले उसकी जान-पहिचान एक ऐसी महिला से हुई, जिसकी एक छोटी बच्ची थी। दोनों में बातचीत होने लगी। इसी बीच शंभू बीर ने बच्ची को सहारा देने के नाम पर उस महिला से शादी कर ली।

कैसे दिया वारदात को अंजाम

दरअसल एक दिन बच्ची की मां कहीं काम से बाहर गई थी। शंभू बीर घर पर ही था। उसकी नीयत अपनी ही बच्ची पर डोल गई। उसने बच्ची से उसकी मां की हत्या करने की धमकी देकर अनाचार किया। यह काम उसने शराब के नशे में किया। शंभू बीर अक्सर अपनी पत्नी को शराब के नशे में मारता-पीटता था। इससे बच्ची भयभीत हो जाया करती थी। कई-कई बार तो वह मां बेटी दोनों को ही पीटता था।

पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा और….

घटना रविवार की बताई जा रही है। उस रोज शंभू उसी 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी आ पहुंची। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करते हुए पति को देख लिया। उसने जब बेटी से इसकी जानकारी मांगी तो रोते-रोते बेटी ने सारी दास्तां बयान कर दी। सुनते ही मां की आंखों के सामने अंधेरा छा गया। उसका पति इतना नीचे गिर जाएगा उसने सोचा भी नहीं था।

मां ने साहस दिया

देर तक मां -बेटी दोनों रोती रही। इसके बाद मां ने साहस दिखाया। बेटी को लेकर सीधे खमतराई थाने आ पहुंची। उसने सारी बात पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शंभू बीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से हुई पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कुबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मजबूत केस मनाकर उस अदालत में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *