September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

BOLLYWOOD BREAKING | कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती, फैन्स ने जल्द स्वस्थ होने की कामना, परिवार अस्पताल में मौजूद

1 min read
Spread the love

 

मुंबई | इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आज दोपहर हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है| कहा जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद रेमो की एंजियोग्राफी करनी पड़ी| फिलहाल उनके परिवार के लोग उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं|

अहमद खान ने की खबर की पुष्टि

इस खबर की पुष्टि बॉलीवुड के एक और कोरियोग्राफर और रेमो के सीनियर अहमद खान ने की है| रेमो खुद अहमद के साथ 6 सालों तक काम कर चुके हैं| उन्होंने कई फिल्मों में अहमद खान को असिस्ट किया था| रेमो और अहमद दोनों ही एक दूसरे के काफी करीब हैं| वहीं इस वक्त रेमो की पत्नी लिज डिजूसा उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं| रेमो की एंजिओग्राफी की जा चुकी है और वो आईसीयू में भर्ती हैं|

कौन हैं रेमो डिसूजा?

रेमो डिसूजा जाने माने सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर हैं जो बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं| बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर उनके करियर की शुरुआत साल 1995 में हुई थी, जिसके बाद साल 2000 में दिल पे मत ले यार फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की| इसके बाद वो आज तक कई बेहतरीन फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ कर चुके हैं| उन्हें तहज़ीब, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक के लिए अवॉर्ड भी दिया जा चुका है|

डायरेक्शन में भी रख चुके हैं कदम

वहीं कोरियोग्राफी के साथ साथ बीते कुछ सालों से रेमो निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं| उन्होंने फ्लाइंग जट, रेस 3, फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है| इसके अलावा वो कई रियलिटी शो में भी नज़र आ चुके हैं| उन्होंने डांस इंडिया डांस के कई सीज़न को जज किया है| इंडस्ट्री में वो पहले से ही अपनी जगह बना चुके थे लेकिन लोगों तक उनकी पहुंच इसी शो के जरिए हुई| डांस इंडिया डांस के अलावा झलक दिखला जा, नच बलिए और डांस प्लस जैसे डांसिंग रियलिटी शो में वो नज़र आ चुके हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *