Chhattisgarh News | खुद के रायफल से जवान को लगी गोली, मामला स्पष्ट नही, इलाज के दौरान तोड़ा दम..

राजनांदगांव । जिले के मानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक आईटीबीपी के एक जवान की उसकी रायफल से गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई।
एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन जयप्रकाश बढ़ई ने कहा कि घटना को लेकर अभी स्पष्ट कुछ कहा नहीं जा सकता। घटना की जांच जारी है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राइफल साफ करते समय गोली चली होगी।
बताया जा रहा है कि मृतक जवान का नाम पवन रोमी है, जो कि दक्षिण भारत का रहने वाला था। जवान मानपुर के बसेली गांव स्थित आईटीबीपी बेस कैम्प में तैनात था। शुक्रवार सुबह जवान को गोली लगी थी। जवान को गंभीर हालत में मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जवान की गंभीर हालत को देखकर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। इस दौरान जवान ने दम तोड़ दिया।