नगर निगम रायपुर के 10 जोनों की सूची जारी

Spread the love

रायपुर। महापौर एजाज़ ढ़ेबर ने नगर निगम के जोनों व उनमें शामिल वार्डों की सूची जारी की है। निगम में 2 नए जोन बनाए गए है। जिससे नगर निगम में 10 जोन हो गए हैं। हर जोन में 7 वार्डों को शामिल किया गया है।

जनसंख्या और क्षेत्र की दृष्टि से जोनों की संख्या बढ़ाने की जरुरत थी। एमआईसी बैठक में जनसुविधा और प्रशासनिक पहुंच बढ़ाने के लिए दो नए जोनों को आज स्वीकृति मिल गई।

दो नए जोनों के बनने से साफ सफाई और विकास कार्यों को गति मिलेगी। नागरिकों के निगम संबंधित कार्य समीप के जोन में हो जाएंगे और जोन कार्यालयों में काम का दबाव कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *