जांजगीर-चांपा जिले में सिंचाई विस्तार हेतु 86.89 लाख के कार्य

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के सिंचाई विस्तार के लिए 86.89 लाख के कार्य स्वीकृत किया गया है। इन दो सिंचाई विस्तार के कार्य पूरा होने से 100.97 हेक्टेयर क्षेत्र में कृषको को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जाजंगीर-चांपा जिले के विकास खण्ड जैजेपुर की हसदेव बांगो परियोजना अर्न्तगत कंचदा उप वितरक नहर के 2 आर माइनर मे रवरवानी सब माइनर निर्माण कार्य के लिए 35.67 लाख तथा जैजेपुर की हसदेव बांगो परियोजना अर्न्तगत करमनडीह माइनर के करमनडीह सब माइनर निर्माण कार्य के लिए 51.22 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।