@thenewswave.com, raipur मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में अपने कक्ष में बैठक बुलाई हैं। बताया जा रहा हैं की बैठक में छत्तीसगढ़ में लगातार चल रही आयकर विभाग की कार्यवाही पर चर्चा हुई हैं। इस बैठक में प्रदेश के प्रमुख मंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं। बैठक के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि प्रदेश में 36 घंटे से आयकर विभाग कार्यवाही कर रहा हैं। जिससे राज्य सरकार और मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया हैं। ये संघीय ढाचें का उल्लघन हैं।
चौबे ने आगे कहा कि प्रदेश में आयकर विभाग की पिछले 36 घंटो से लगातार कार्यवाही जारी हैं जिससे प्रदेश सरकार को पूरी तरह दूर रखा गया हैं। यह देश के संघीय ढाँचे का पूरी तरह उल्लंघन हैं। प्रदेश का संपूर्ण मंत्री मंडल इस बात को लेकर राज्यपाल के पास जा रहा है। उन्हें इस बात से अवगत कराया जायेगा और इसके खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।
Spread the loveChhattisgarh | Fierce demonstration by B.Ed assistant teachers in Chhattisgarh, siege of Finance Minister OP Chaudhary’s bungalow रायपुर।…