September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

होली त्यौहार के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित की गई होली शांति समिति की बैठक

1 min read
Spread the love

होली त्यौहार के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित की गई होली शांति समिति की बैठक

दिनांक 06.03.2020 को होली त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर होली शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आर. भारतीदासन कलेक्टर रायपुर, आरिफ एच शेख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर, श्रीमती पद्मिनी भोई साहू अतिरिक्त कलेक्टर रायपुर, पंकज चन्द्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध रायपुर, प्रवीण सिंह एस.डी.एम. रायपुर, नसर सिद्दीकी नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन रायपुर, सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर, थाना प्रभारीगण तथा जनता की ओर से निर्वाचित पार्षदगण, प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों तथा रिहायशी क्षेत्रों के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों, पार्षदगणों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा रायपुर की जनता से होली त्यौहार को शांति पूर्वक मनाते हुये सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने की अपील की गई है। शांति समिति की आयोजित बैठक में निम्न बन्दुओं पर चर्चा कर तय किया गया कि

● सोशल मीडिया पर अपवाह एवं भ्रामक खबर फैलाने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

● सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के माध्यम से शहर में पैनी निगाह रखने हेतु दक्ष में 12 से अधिक पृथक – पृथक टीमें लगायी जायेगी।

● 100 से अधिक महिला/पुरूष पुलिस अधि./कर्म. सादे कपड़ों में संवेदनशील स्थानों में लगातार पेट्रोलिंग हेतु लगायी जायेगी।

● नशीली सामग्री का परिवहन एवं सेवन निषेध होगा, पुलिस द्वारा जगह – जगह ब्रीथ एनालाईजर टीम लगाया जायेगा।

● खुले चार पहिया, तिपहिया वाहनों में समूह में हुडदंग करना, डी जे लगाकर चलना तथा दोपहिया वाहनों में तीन सवारी चलना प्रतिबंधित है।

● आग्नेय अस्त्र-शस्त्र का उपयोग एवं प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। चाकू, छुरी एवं अन्य हथियार का प्रदर्शन एवं साथ में लेकर चलना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा साथ ही चाकू, छुरी बिक्री एवं आॅन-लाईन सप्लाई करने वालों पर भी कड़ी निगाह रखीं जायेगी।

● परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुये ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग धीमी स्वर में रात्रि 10ः00 बजे तक ही किया जा सकेगा।

● मुखौटे लगाये जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

● जबरदस्ती चंदा वसूलने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी।
●पुलिस द्वारा फिक्स प्वाइंट बढ़ाया जावेगा।
● बाईक पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जावेगी।
● सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत व्यवस्था एवं साफ – सफाई नगर निगम रायपुर के द्वारा किया जावेगा।
● दिनांक 09.03.20 से 11.03.20 तक पानी की विशेष व्यवस्था नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा की जावेगी।
● होलीका दहन के उपरांत रेत डलवाने का कार्य किया जावेगा।
● होलिका दहन सड़क के बीच एवं विद्युत तारों के नीचे नहीं किया जावेगा, होलीका दहन सड़क के किनारे किया जावे।
● निगम द्वारा पूर्व में लगे समस्त तोरण एवं झण्डियों को हटाया जावे।
● लाखे नगर, चांदनी चैक एवं कुकरीपारा में जिन स्थानों में पूर्व से होलिका दहन किया जाता रहा है, उनकों छोड़कर नये स्थलों में बिना अनुमति के होलिका दहन नहीं किया जावेगा।
● नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा होली पर्व के दिन नलों में जल प्रदाय करने की समय-सीमा बढ़ाया जावे एवं विभिन्न स्थानों में टेंकर के माध्यम से जल आपूर्ति कराया जाना सुनिश्चित किया जावेगा।
● सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत प्रवाह की व्यवस्था छ.ग. विद्युत मण्डल के द्वारा कार्यवाही की जावेगी।
● अस्पताल में आपातकाल की व्यवस्था, अधीक्षक डाॅ0 भीमराव अम्बेड़कर स्मृति चिकित्सालय रायपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर और सिविल सर्जन रायपुर के द्वारा किया जावेगा। यह व्यवस्था होलिका दहन के दिन से दिनांक 12.03.2020 तक रहेगी तथा आपातकाल में डाॅक्टरों की विशेष ड्यूटी लगायी जायेगी यह सुनिश्चित करेंगे।
● होली के अवसर पर स्वास्थ्य एवं दुष्प्रभाव डालने वाले रंगों का प्रयोग वर्जित होगा।
● शराब दुकाने शासन के नीति अनुसार होली के दौरान बंद रहेंगी।
● नगर सेना द्वारा होली त्यौहार को देखते हुये फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
● बड़े तालाबों में गोताखोर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
● होली गुलाल एवं रंगों से खेली जावेगी। पेंट, कीचड़, वार्निश एवं ऐसे तत्वों का उपयोग नहीं किया जावेगा जो शरीर के लिये हानिकारक हो।
● किसी के उपर जबरदस्ती रंग नहीं डाला जावेगा।
● हरे – भरे वृक्ष को होली के नाम से नहीं काटा जायेगा।
● चलते वाहन में रंग, मिट्टी एवं पत्थर नहीं फेंके जायेंगे।
● पेट्रोल पंप एवं गैस गोदाम के पास होलिका दहन नहीं किया जावेगा।
● धार्मिक स्थान पर आने जाने वालों पर रंग गुलाल नहीं डाला जायेगा।
● होली पर्व में अश्लील शब्दों का प्रयोग नहीं किया जायेगा।
● होलिका दहन का कार्य निर्धारित समय से किया जायेगा।
● रंग वाले गुब्बारे न फेंकने हेतु नागरिकों से शांति समिति के सदस्यों द्वारा अपील की जायेगी।
● रबर, पालीथीन आदि जैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ न जलाये अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

रायपुर पुलिस द्वारा पुनः जनता से अपील की जाती है कि वे होली त्यौहार को शांति पूर्वक मनाते हुये किसी प्रकार का हुड़दंग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुये सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने में रायपुर पुलिस का साथ देे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *