February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

युकां ने महिला दिवस पर महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान किया

Spread the love

रायपुर। महिला दिवस के अवसर पर रायपुर जिला युवा कांग्रेस के निर्वाचित महासचिव हामिद सानु रज़ा के नेतृत्व में युकां कार्यकर्ताओं ने डीडी नगर थाना प्रभारी मंजूलता राठौर और तेलीबांधा यातायात थाना प्रभारी दीप्ति कश्यप का सम्मान कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

महिलाओं का सम्मान हमारी संस्कृति – हामिद रज़ा

महिलाओं का सम्मान हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। हमारे शहर की सुरक्षा और व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए महिला दिवस के अवसर पर इनका सम्मान कर नारी शक्ति को नमन किया गया।

इस कार्यक्रम में अजय दास सन्नी, योगेश साहु, फ़ैज़ आलम, राजा अली, राहुल गुप्ता, रामकुमार पटेल, संजू पटेल, समीर गाँधी एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *