September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

युकां ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

रायपुर। बूढ़ातालाब धरनास्थल पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के लिए केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युकां कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।

सरकार आर्थिक मोर्चे पर नाकाम-शानू रज़ा

युवक कांग्रेस के शहर महासचिव शानू रज़ा ने कहा मोदी सरकार आर्थिक मोर्चे पर नाकाम रही है। बेरोजगारी चरम पर है और व्यापार में भारी मंदी चल रही है। नोटबंदी और जीएसटी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। केन्द्र सरकार घरेलू गैस सिलेंडर सहित जरूरत की चीजों के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। गरीब और मध्यम वर्ग परेशान हो चुका है।

विरोध प्रदर्शन में शानू रज़ा, मो. सिद्दीक, आसिफ, अमित, जावेद खान दद्दा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *