February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने 16वीं अर्न्तक्षेत्रीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

Spread the love

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज नेताजी सुभाष स्टेडियम में जल संसाधन विभाग की 16वीं अर्न्तक्षेत्रीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब रायपुर द्वारा 15 फरवरी से 19 फरवरी तक किया जा रहा है। जल संसाधन मंत्री  रविन्द्र चौबे खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाडि़यों एवं उपस्थित दर्शकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संसाधन विभाग के अधिकरियों-कर्मचारियों के द्वारा खेल गतिविधि का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों के आयोजन से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। छत्तीसगढ़ में कृषि का महत्वपूर्ण स्थान है और कृषि का पोषण जल संसाधन विभाग के माध्यम से होता है। जल संसाधन विभाग द्वारा विगत एक वर्ष में अनेक उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में भी जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में जल संसाधन विभाग की अन्तर्राज्यीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को किसी भी प्रकार का सहयोग अपेक्षित होने पर उनको हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खेल प्रतियोगिता के आयोजन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *