February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल : स्वामी आत्मानंद स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया योगा दिवस, प्राचार्य ने बच्चों को बताया योगा दिवस का महत्व

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस धूमधाम से मनाया गया। जहां विद्यालय के सभी विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ अपने अपने हाउस ड्रेस में व विद्यालय के शिक्षक भी इस दिन को विशेष बनाने के लिए यूनिफॉर्म में उपस्थित थे। इस अवसर पर योगा प्रभारी खिलावन पटेल, मंजू यादव और मनोज सक्सेना ने योगा करवाने के साथ साथ योगा के महत्व और उससे होने वाले लाभ के बारे में सभी विद्यार्थियों को बताया। साथ ही किन किन परिस्थितियों में योगा नहीं करना है इस बारे में भी जानकारी दी।

विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार डडसेना ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाने के वैज्ञानिक कारणों के बारे में बताया कि 21 जून उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है, और इस दिन सूर्य उत्तरायण से दक्षिणयान में प्रवेश करता है। भारतीय परंपरा के अनुसार आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने का यह शुभ अवसर होता है। यही कारण है कि 21 जून को अंतराष्ट्रीय योगा दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।

ये रहे मौजूद-

इस अवसर पर विद्यालय में संध्या श्रीवास्तव, रिया दत्ता, भारती शांडिल्य, पूजा यादव, अनामिका मांडवी, निकिता बिसेन,शिखा बोहरे, मनोज सक्सेना, योग प्रसाद दीवान,पीयूष ठाकुर, चंद्रशेखर साहू, नरेंद्र बघेल, हिमांशी सोनवानी ,निधि मंडावी, साक्षी मिश्रा, रेखा साहू, मनीष तिवारी, अक्षिता पाठक, संतोषी रंगारी, वैशाली साहू आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *