February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा किरणमयी नायक पहुंची टाटामारी, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा किरणमयी नायक 16 से 23 सितंबर तक बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। शुक्रवार की शाम केशकाल के टाटामारी पहुंची थीं। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं किरणमयी नायक ने टाटामारी का पैदल भ्रमण कर यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता से अभिभूत होकर काफी प्रशंसा की।

टाटामारी में मीडिया से बातचीत के दौरान किरणमयी नायक ने कहा कि बस्तर संभाग के इस दौरे में हमने जनसुनवाई के साथ साथ मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ की शुरुआत की गई है। साथ ही मानव तस्करी पर प्रत्येक जिले में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की जा रही है। जिसके लिए आगामी दिनों में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

टाटामारी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक केवल हमने टाटामारी का नाम सुना था, लेकिन आज हमने देख भी लिया कि यह छत्तीसगढ़ में बेहद खूबसूरत जगह है। उन्होंने कहा कि आज रात्रि हम यहां रुकने वाले हैं, और सुबह ट्रेकिंग का आनंद भी लिया जाएगा। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य नीता विश्वकर्मा, अर्चना उपाध्याय, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, जनपद सदस्य सतीश नाग, नरेश नेताम, एल्डरमैन पीताम्बर नाग, सरपंच माहेश्वरी हिडको, सुरेखा मरकाम, संगीता नेताम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *