विश्रामपुरी | बोनस का पैसा आने से पहले आया बवंडर, भगदड़ में महिला हुई घायल

नीरज उपाध्याय
केशकाल/विश्रामपुरी:- मंगलवार को समूचे प्रदेश के किसानों को राज्य सरकार ने धान खरीदी हेतु निर्धारित समर्थन मूल्य की अंतर राशि का वितरण किया गया। इसी क्रम में विश्रामपुरी में भी बोनस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लेकिन बोनस का पैसा आने से पहले कार्यक्रम स्थल पर जोरदार बवंडर आ गया। जिसके कारण विशालकाय टेंट उखड़ गए, ऐसे में कार्यक्रम में पूरी तरह से अफरा तफरी मच गई।
बता दें कि अचानक बवंडर आने से भीड़ भी बेकाबू हो गई जिसमें एक महिला घायल हो गई थी। वहीं वर्चुअल कार्यक्रम के लिए लगाई गई विशालकाय एलईडी डिस्प्ले भी बवंडर की चपेट में आकर गिर पड़ा। जिसके कारण टेंट संचालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ बताया जा रहा है।