September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

UPSC RESULT : सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉपर्स की सूची जारी, यहाँ पढ़े पूरा DETAIL

1 min read
Spread the love

 

नई दिल्ली । संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा है। कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी से, 78 EWS, 251 OBC, 129 SC और 67 ST कैटेगरी से हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

UPSC ने 182 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में रखा है। इनमें 91 जनरल, 9 EWS, 71 OBC, 8 SC, 3 ST कैटेगरी के हैं।

इन्होंने किया टॉप


1. प्रदीप सिंह
2. जतिन किशोर
3. प्रतिभा वर्मा
4. हिमांशु जैन
5. जयदेव सी एस
6. विशाखा यादव
7. गणेश कुमार भास्कर
8. अभिषेक सारफ
9. रवि जैन
10. संजिता मोहपात्रा
11. नूपुर गोयल
12. अजय जैन
13. रौनक अग्रवाल
14. अनमोल जैन
15. भौंसले नेहा प्रकाश
16. गुंजन सिंह
17. स्वाति शर्मा
18. लविश ओर्डिया
19. श्रेष्ठा अनुपम
20. नेहा बनर्जी

यहां क्लिक कर देखें UPSC 2019 का परिणाम


आपको बता दें कि UPSC मुख्य परीक्षा में कुल 2304 उम्मीदवार सफल हुए थे। इनके लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 17 फरवरी, 2020 से शुरू हुई थी। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते मार्च में इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद इंटरव्यू 20 जुलाई से 30 जुलाई के बीच आयोजित किए गए। इसके लिए आयोग ने उम्मीदवारों को इंटरव्यू में आने-जाने के लिए विमान के किराए का भुगतान करने का फैसला किया। कोविड-19 के कारण ट्रेन सेवा पूरी तरह शुरू नहीं हो पाने के कारण यह फैसला किया गया थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *