केशकाल | घाटी के आठवें मोड़ में खराब हुई दो ट्रकें, 6 घण्टों तक लगा रहा जाम, पुलिस की सूझबूझ से बहाल हुआ आवागमन

केशकाल | घाटी के आठवें मोड़ में खराब हुई दो ट्रकें, 6 घण्टों तक लगा रहा जाम, पुलिस की सूझबूझ से बहाल हुआ आवागमन
नीरज उपाध्याय/केशकाल:- एनएच 39 केशकाल घाटी की खराब सड़क मरम्मत होने के बाद भी घाटी में जाम लगने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। घाटी के आठवें मोड़ पर मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात लगभग डेढ़ बजे एक ही स्थान पर दो ट्रकों के खराब होने के कारण घाटी में रात भर जाम लगा रहा। जिसके कारण देखते ही देखते घाट के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गयी।
इधर घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम घाटी पहुंची। जहां घण्टो मशक्कत के बाद एक ट्रक को किनारे करवा कर वनवे करते हुए वाहनो का आवागमन शुरू करवाया। पुलिस की सूझबूझ से सुबह तक खराब खड़ी दोनो ट्रकों का सुधार करवा कर उन्हें रवाना किया गया। इसके पश्चात वाहनो का आवागमन सुचारू रूप से बहाल हुआ। इस दौरान लगभग 6 घण्टे तक घाटी में जाम की स्थिति बनी रही।