मुंबई। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। दोनों की जोड़ी बिग बॉस सीजन 13 में बनती दिखाई दी थी। शो में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की क्यूट केमिस्ट्री सभी को प्यारी लगती थी।
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने अभिनय से लोगों का इस तरह दिल जीता था कि आज लोग उनको भूल नहीं पाए है। जब हम सब को इतना ज्यादा दुःख हुआ था, तो उनके परिवार और शहनाज गिल पर क्या बीती होगी। इसका हम अंदाजा लगा सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल का नया गाना तू यहीं है रिलीज हो गया है। इस गाने को जिसने भी देखा उसका दिल भर आया।
देखें गाना –
