TRANSFER BREAKING | राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अफसरों का ट्रांसफर, जगन्नाथ वर्मा होंगे RAIPUR के नए डिप्टी कलेक्टर, पढ़ें राज्य सरकार का आदेश

रायपुर | राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों का ट्रांसफर किया है। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक जगन्नाथ वर्मा को रायपुर का नया डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। जगन्नाथ वर्मा वर्तमान में बेमेतरा जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे।
वहीं, बलौदाबाजार जिले में संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ इंदिरा देहारी को राजनांदगांव का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर सीपी बघेल को पीएससी का डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर बनाया गया है।