February 24, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

TikTok star suicide | टिक टॉक स्टार ने की आत्महत्या, पंखे से लटका हुआ मिला शव, पुलिस जाँच में जुटी

Spread the love

 

नई दिल्ली | एक और टिक टॉक स्टार ने आत्महत्या कर ली है| पुणे के वाघोली परिसर में रह रहे फेमस टिक टॉक स्टार समीर गायकवाड़ रविवार को अपने घर में मृत पाए गए| घटना रविवार शाम पांच बजे की है| टिक टॉक स्टार समीर गायकवाड़ 22 साल के थे, उनका शव वघोली स्थित उनके घर पर पंखे से लटका हुआ मिला| पुलिस ने शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला बताया है|

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है| पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है| हालांकि समीर गायकवाड़ ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसके पीछे का वजह का पता नहीं चल पाया है| पुलिस उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है|

वहीं समीर के चचेरे भाई प्रफुल्ल गायकवाड़ ने बताया कि, वो पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ में काफी परेशान चल रहा था और उनके प्रेम संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे| पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को ही समीर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था| इसके बाद साड़ी का फंदा बनाकर घर के सीलिंग फैन में फांसी लगाकर खुद की जिंदगी खत्म कर ली| पुलिस ने बताया कि, कमरे में सबसे पहले समीर का कजिन प्रफुल्ल गायकवाड़ ही पहुंचे थे|

बता दें कि इससे पहले तमिल फिल्म के जाने माने एक्टर इंद्र कुमार की आत्महत्या की खबर आई थी| इंद्र कुमार ने 19 फरवरी को आत्महत्या कर ली| तमिलनाडु के पेरंबलूर में अपनी एक दोस्त के घर में आत्महत्या की| इंद्र कुमार अपने दोस्त के घर गये थे जहां दूसरे दिन उन्हें मृत पाया गया|

सूत्रों की मानें तो उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था जिस वजह से वह लंबे समय से परेशान थे| पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है| वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है| इंद्र कुमार का शरीर पंखे से लटका मिला| तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गयी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *