तेलीबांधा थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक का व्यापारी संघ ने किया सम्मान

Spread the love

 

रायपुर । अवंती विहार व्यापारी संघ द्वारा आज तेलीबांधा थाना प्रभारी विनीत दुबे व उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा का सम्मान किया गया,उक्त जानकारी देते हुए संघ के संरक्षक राजकुमार राठी ने बताया कि एक अपंग महिला से बलात्कार के मामले में SI दिव्या शर्मा द्वारा 24 घंटे में थाना प्रभारी विनीत दुबे के दिशा निर्देश में चालान प्रस्तुत कर दोषी आरोपी को सजा दिलाने पर व्यापारी संघ द्वारा सम्मान किया गया है।

श्री राठी ने कहा कि पुलिस की इस तत्परता पूर्वक कार्यवाही से जनता का पुलिस के प्रति विश्वास एवं सम्मान बढ़ा है। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से संरक्षक अशोक गुप्ता,राजकुमार राठी, शिबू शुक्ला, रविंद्र सिंह ठाकुर, डॉ विवेक श्रीवास्तव,चंद्रकांत सोलंकी, प्रेमदास टंडन,अमलेश सिंह,दीपक वर्मा,वीरेंद्र थानवी, संतोष गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *