September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

तीजा का त्यौहार मातम में बदला | महिलाओं की दर्दनाक मौत, मामा के घर से पैदल लौट रही थी…!

1 min read
Spread the love

 

कवर्धा । तीज का त्योहार मनाकर पैदल घर लौट रहे दो महिलाओं को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने शव को बरामद किया है।

मृतिका का नाम दुर्गा पटेल और भगवंतिन पटेल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दो महिलाएं तीज मनाने अपने मामा के घर गए थे। वहीं आज दोनों म​हिलाएं पैदल अपने घर लौट रही थी। तभी लोहारा थाना क्षेत्र के चंदैनी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में लिया।

गंभीर रूप से घायल एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोहारा पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *