September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

शिक्षा विभाग ने आज 54 प्राचार्यो का तबादला आदेश जारी किया,आदेश आते ही शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंग टेकाम फिर विवादों में घिरते नजर आये

1 min read
Spread the love

शिक्षा विभाग ने आज 54 प्राचार्यो का तबादला आदेश जारी किया,आदेश आते ही शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंग टेकाम फिर विवादों में घिरते नजर आये

शिक्षा विभाग ने आज 54 प्राचार्यो का तबादला आदेश जारी किया है।आदेश आते ही शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंग टेकाम फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे है।कांग्रेस मंत्रियों, विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों की अनुशंसित सूची को फिर से दरकिनार कर अपनी एकतरफा मंत्री जी ने इस तबादले मे चलाई है।

ज्ञात हो पिछले वर्ष भी मंत्री प्रेमसाय पर उन्ही के पार्टी के विधायक बृहस्पति सिंह ने मोर्चा खोल दिया था तथा शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की गई थी उनका आरोप था कि शिक्षा विभाग में मनमानी चल रही है जन प्रतिनिधियों और संगठन के लोगों की अनुशंसा को दरकिनार किया जा रहा है।जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सारे आदेश निरस्त करने का आदेश दे शिक्षा मंत्री को समझाइश दी थी किन्तु एक बार फिर पुराने ढर्रे से तबादला आदेश जारी हुआ है।जिससे राजनीतिक हलकों में मंत्री के खिलाफ रोष नज़र आ रहा है।

कांग्रेस के एक बड़े नेता ने नाम न छापने के एवज मे thenewswave.com से बात की और कहा कि भाजपा से संबंध रखने वालों का इस तबादला सूची मे जमकर चली है।जिसकी शिकायत बहुत जल्द मुख्यमंत्री से की जाने वाली है।वैसे सूची के जारी होने के कुछ घंटों मे इतना विवाद हो गया है।आगे आगे देखिए कौन कौन से मंत्री,विधायक एवं संगठन के पदाधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुँचती है।

शिक्षा विभाग ने आज 54 प्राचार्यों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। इन प्राचार्यों में 40 शिक्षक राज्य सरकार के इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य बनाये गये हैं। वही, 14 अन्य की अलग-अलग स्कूलों में तैनाती की गयी है।

बता दें, कि राज्य सरकार ने अभी तक जून से इंग्लिश मीडियम स्कूल की तैनाती की तैयारी कर रखी है। शिक्षा विभाग ने सभी DEO को निर्देश दिया है, कि 15 दिन के भीतर संबंधित प्राचार्यों को कार्यमुक्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *