February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Suside_Breking : फांसी के फंदे पर झूले 2 नाबालिग, वजह जान होगी हैरानी

Spread the love

 

जांजगीर-चाम्पा । छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा में दो नाबालिगों ने अपने-अपने घर में फांसी लगा ली है। कुछ ही घंटों के अंतराल में दोनों ने फांसी लगाई है। फांसी लगाने वाले दोनों नाबालिगों में एक लड़का और एक लड़की है। प्रेम प्रसंग का यह मामला बताया जा रहा है। वहीं लड़की के पास से सुसाइड नोट मिला है।

आपको बता दें की यह पुरा मामला सक्ती थाना क्षेत्र के गांव मोहंदीकला का है। पहले 15 साल के मोहित पटेल ने फांसी लगाई। जिसके बाद में 14 साल की अनिता पटेल की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते थे और एक ही गांव के भी थे। सक्ती पुलिस जांच में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *