May 6, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Sushasan Tihar 2025 | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आकस्मिक दौरा, करीगांव में खाट पर लगी चौपाल

Spread the love

Sushasan Tihar 2025 | Chief Minister Vishnudev Sai’s surprise visit, Chaupal held on a cot in Karigaon

सक्ती, छत्तीसगढ़। सुशासन तिहार 2025 के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को अचानक सक्ती जिले के बंदोरा गांव का दौरा किया। उनके हेलीकॉप्टर के गांव में उतरते ही ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री सीधे करीगांव पहुंचे, जहां उन्होंने पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं की उपस्थिति रही।

करीगांव की महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में कमल का फूल भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं, योजनाओं का लाभ और गांव की ज़मीनी हकीकत साझा की। मुख्यमंत्री ने हर बात को ध्यान से सुना और मौके पर ही कई आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।

सरल और ज़मीनी अंदाज में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में गहरी संतुष्टि दिखी। सुशासन तिहार के इस अनोखे पहल ने गांव के लोगों को सरकार से जोड़ने का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *