Sukma News | 15 सालों से संगठन में सक्रिय ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, ‘पुना नर्कोम अभियान’ से प्रभावित

Spread the love

 

सुकमा। जिले में चलाये जा रहे ” पुना नर्कोम अभियान ” से प्रभावित होकर एक ईनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर नक्सली पर राज्य शासन द्वारा आठ का इनाम घोषित किया गया था। आत्मसमर्पित नक्सली पर जिले के विभिन्न थानों में 20 अपराध पंजीबद्ध है।

एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि आज यानी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में केरलापाल एरिया कमेटी सचिव सोडी मूया ने आत्मसमर्पित किया है। नक्सली सोडी मूया पर राज्य शासन ने आठ लाख का ईनाम घोषित किया था। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ” पुना नर्कोम अभियान ” के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर सरेंडर किया है।

एसपी ने आगे बताया नक्सली सोडी मूया पिछले 15 सालों से नक्सल संगठन में सक्रीय था। इसके खिला जिला के विभिन्न थानों में 20 से अधिक अपराध दर्ज है। उक्त आत्मसमर्पित नक्सली को राज्य शासन की रहत एवं पुनर्वास निति से 10 हज़ार प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *