Sukma Big News | एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, बड़ी घटनाओं का जिम्मेदार

सुकमा। जिले में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली 2012 के तत्कालीन कलेक्टर के अपहरण में शामिल था।
जिला पुलिस द्वारा पूना नर्कोम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत फोर्स बड़ेसट्टी क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सली रवा गंगा की गिरफ्तारी की गई। इसकी पुष्टि एसपी सुकमा सुनील शर्मा ने की है।नक्सली रवा गंगा संगठन में मिलिशिया सदस्य, एलओएस सदस्य, मिलिशिया डिप्टी कमांडर व वर्तमान में डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर कार्यरत था।
केरलापाल के मंझिपारा के पास कलेक्टर अपहरण , 2013 में विधानसभा मतदान दल पर आईईडी विस्फोट सहित विभिन्न घटनाओं में शामिल था। उसके खिलाफ फुलबगड़ी थाना में कई मामले दर्ज है।