September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Sukma | रेत के बाद अब बोल्डर का अवैध परिवहन व भंडारण, ठेकेदारों का हौसला बुलंद, पढ़िये यह ख़ास रिपोर्ट

1 min read
Spread the love

 

जर्नलिस्ट अनवर हुसैन –

सुकमा | रेत के अवैध परिवहन पश्चात अब जिला मुख्यालय में बोल्डर के अवैध परिवहन एवं भंडारण का मामला सामने आया है| जिसकी सूद लेने वाला कोई नही है, जिससे अवैध भंडारण एवं परिवहन करने वालों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं|

ताजा मामला जिला मुख्यालय के सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग के खेल मैदान के नजदीक का है| जहां ठेकेदार द्वारा मुरतोंडा से बोल्डर तोड़ कर अवैध परिवहन कर सुकमा लाया जा रहा है और अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है| खनिज विभाग से मिली जानकारी अनुसार ठेकेदार को अब तक न ही भंडारण की अनुमति मिली है और न ही ठेकेदार द्वारा किसी प्रकार का अभिवहन पास जारी किया गया है|

बिना किसी अनुमति के चल रही ठेकेदार की मनमानी

मेसर्स राम शरण सिंह भदौरिया ने न ही किसी प्रकार का अभिवहन पास प्राप्त किया और न ही भंडारण की अनुमति ली| उसके बावजूद उनके द्वारा सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग पर बने खेल मैदान के पीछे अवैध रूप से रेत एवं बोल्डर का भंडारण किया जा रहा है|

लगभग 150 टिप्पर बोल्डर और 30 टिप्पर रेत का अवैध भंडारण बीते एक महीने से ठेकेदार द्वारा बोल्डर एवं रेत का अवैध भंडारण किया जा रहा है| परन्तु आज तक खनिज विभाग की इन पर नजर नही पड़ी| अवैध भंडारण में 150 टिप्पर बोल्डर और 30 टिप्पर रेत शामिल
है| जिला खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह अवैध भंडारण एवं परिवहन मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *