February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल| हाथों में मशाल लिए सड़क पर उतरा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, हुई जमकर नारेबाजी

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- महंगाई भत्ता और गृहभाड़ा भत्ता की मांग को लेकर केशकाल के रावणभाठा मैदान में  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने हड़ताल के आठवें दिन सोमवार को केशकाल नगर में प्रतीकात्मक मशाल रैली निकाल कर राज्य सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया है। यह मशाल रैली बस स्टैंड से शुरू होकर नगर के मुख्यमार्गों से होते हुए वापस बस स्टैंड आकर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष कर्मचारियों ने अपने हाथों में मशाल लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए।

इस सम्बंध में फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक प्रकाश साहू ने बताया कि विगत 8 दिनों से हम हड़ताल पर बैठे हुए हैं। समस्त शासकीय कार्यालयों में होने वाले कार्य पूर्णतः ठप हो गए हैं। लेकिन सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आठवें दिन मशाल रैली निकाल कर हमने सरकार का ध्यानाकर्षण करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारियों व सचिव स्तर के अधिकारियों की बैठक  होने की जानकारी प्राप्त हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही इस बैठक का सकारात्मक परिणाम भी आएगा। इस दौरान हड़ताल में शामिल समस्त विभागों के पदाधिकारी व सदस्यगण भी मौजूद रहे।  वहीं यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं रैली के सुरक्षा की दृष्टि से केशकाल थाना प्रभारी राजेन्द्र मंडावी व उनकी टीम भी तैनात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *