कवर्धा से ख़ास | राजा व पूर्व Congress विधायक पर भांजी ने लगाया गंभीर आरोप, अब मामी उतरी पति के बचाव में, जानिये क्या है राजशाही परिवार का सड़क वाला विवाद

कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा के पूर्व राजशाही परिवार का विवाद अब सड़कों पर नजर आ रहा है। 12वीं पीढ़ी के राजा और पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह पर उनकी ही भांजी ने कपड़े फाड़ने, महल से धक्का मारकर बाहर निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उनकी भांजी ने गुरुवार देर रात करीब 1 बजे कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई गई है।
अब अब इस मामले में राजा योगेश्वर राज के पत्नी कृति देवी और वकील तारकेश्वर पाण्डेय ने प्रेस कांफ्रेंस में अपनी बात कही है। रानी कृति देवी ने कहा कि हमारे परिवार ने कवर्धा क्षेत्र के लिए बहुत कुछ किया है। यह कोई सोच नहीं सकता कि महराज साहब अपने भांजी का कपड़ा फाड़ सकते हैं। इतना घटिया हम नहीं है और अगर मै वहां थी तो क्या मै एक औरत होकर यह देख सकती हूं कि मेरी भांजी की बेइज्जती हो।
कृति देवी ने कहा कि आरोप तो सभी लगा सकते हैं। महराज साहब को पहले ही शक था इसलिए इसकी हमने पहली ही इत्तला रिपोर्ट कर दी थी। हमने उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। हमें कानून भर भरोसा है। जब गलती ही नहीं की तो हम क्यों डरें। हमें विश्वास है हमारे साथ न्याय होगा।
वकील तारकेश्वर पाण्डेय ने मामले में कहा कि पिछले कई वर्षों से राजमहल की संपत्ति को लेकर दोनों भाई-बहनों के बीच न्यायालयीन कार्रवाई चल रही है अभी भी न्यायालय में मामला लंबित है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले राजमाता साहब के निधन के बाद उनकी बहन यहां आई हुई हैं। बंटवारे की बात को लेकर को चिढ़ी हुई हैं, और यही वजह है कि राजा साहब पर ये झूठा आरोप लगा रही हैं।
वकील ने कल शाम को एसपी और कवर्धा थाने में इसकी लिखित शिकायत दी जा चुकी है। भांजी ने राज साहब पर जो भी आरोप लगाया है वह सब गलत और झूठा है।
आपको बता दे कि योगेश्वर राज सिंह तीन बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने एक बार चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी हराया है। हालांकि दो बार से उन्हें टिकट नहीं मिला।