Soniya Gandhi | केंद्र सरकार पर सोनिया गांधी का निशाना, एजेंसियों पर इनका कब्जा, कांग्रेस डरेगी नहीं

Sonia Gandhi Live | Sonia Gandhi’s target on the central government, her occupation of agencies, Congress will not be afraid
रायपुर। महाधिवेशन में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत में लोकतंत्र को मजबूत किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को टर्निंग प्वाइंट भी बताया।
LIVE: राष्ट्रीय महाधिवेशन में हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी का संबोधन #CongressVoiceOfIndia https://t.co/cSUch4MDef
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 25, 2023
अधिवेशन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को बधाई दी। देश में संवैधानिक मूल्यों को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
पूर्व अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि हम एक वाहन है जिसके द्वारा लोग समानता, स्वतंत्रता और न्याय के खिलाफ लड़ते हैं। हम लोगों की आवाज को आगे बढ़ाते हैं। हम लोगों के सपने पूरे करते हैं। हमारा रास्ता आसान नहीं है लेकिन हम जरूर जीतेंगे।