March 13, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

शर्मशार | तांत्रिक ससुर बहु से लगातार करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर भी नही छोड़ा, पीड़िता पहुंची SP के पास ..

Spread the love

 

बैतूल | जिले में चैंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने तांत्रिक ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने थानों के चक्कर काटने के बाद एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, उसकी शिकायत पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। महिला का पति डम्पर ड्राइवर है, जो अक्सर बाहर रहता है।

महिला ने कई बार थाने में अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत की है, लेकिन पुलिसवालों ने उसकी नहीं सुनी। इसके बाद महिला मायके वालों के साथ शुक्रवार को बैतूल की एसपी श्रद्धा जोशी के पास फरियाद लेकर पहुंची। महिला ने एसपी को बताया कि उसका ससुर शादी के 6 माह बाद से ही दुष्कर्म कर रहा था। इसकी जानकारी पति और सास को भी दी, लेकिन उसकी ही पिटाई कर दी गई और मायके लाकर छोड़ दिया गया।

महिला ने एसपी को बताया कि मायके छोड़ने के एक हफ्ते बाद ही ससुर लेने आ गया। ससुराल लौटते समय भी उसने जंगल में दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने अपने साथ हुई हैवानियत की शिकायत मायके वालों से की तो पंचायत बुलाई गई। इसमें भी कोई फैसला नहीं हो सका। उसने चिचोली पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता ने एसपी श्रद्धा जोशी को बताया कि उसका ससुर तांत्रिक है और वह तंत्र-मंत्र के अलावा प्रेत बाधा और संतान होने की दवा देता है। उसने पुलिस को बताया कि ससुर ने उसे तब भी नहीं छोड़ा जब वह गर्भवती थी। ससुर उसके साथ भी तंत्र-मंत्र करता, गले में ताबीज पहनाता| ससुर ने उससे कई बार कहा कि सास के मर जाने के बाद उसे पत्नी बनाकर रखेगा। एसपी श्रद्धा जोशी ने इस मामले में जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले में जल्द कार्रवाई कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *