Shocking News | नही रहें मशहूर कॉमेडियन के बेटे, पिता के जन्मदिन पर छोड़ा उनका साथ, Facebook पर लिखा भावुक नोट..

मशहूर कॉमेडियन राजीव निगम पर दुखों पर पहाड़ टूट गया है, जो कॉमेडियन अपने जोक्स से सबको हंसाता था, आज वह खुद दुख में डूबा हुआ है।
दरअसल, ‘द ग्रेट इंडयन लाफ्टर चैलेंज 2’ में नजर आ चुके कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे का निधन हो गया है।।इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट के जरिए दी। राजीव निगम ने 8 नवंबर को अपने बर्थडे के दिन ही अपने बेटे देवराज को खो दिया। राजीव निगम ने बेटे के निधन की जानकारी देते हुए फेसबुक पर लिखा, “क्या सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट मिला है।”
राजीव निगम ने आगे लिखा, “मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ के चला गया. बिना बर्थडे केक काटे। पगले ऐसा बर्थडे गिफ्ट कोई देता है।” राजीव निगम ने जैसे ही यह पोस्ट किया, लोगों ने उन्हें सांत्वना देते हुए कमेंट करने शुरू कर दिए।
बता दें, दो साल पहले भी राजीव निगम ने अपने फेसबुक एकाउंट से एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका बेटा क्रिटिकल है, वह वेंटिलेटर पर है। सब लोग उसके लिए प्रार्थना करे।
राजीव निगम ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 2’ में नजर आए थे, जिसके बाद राजीव रंजन ‘कॉमेडी सर्कस’ के कई एपिसोड में भी नजर आए। कॉमेडियन ‘हर शाख पे उल्लू बैठा है’ में भी नजर आए थे। राजीव निगम अपने कॉमेडी को लेकर काफी लोकप्रिय हैं।