Shikhar Ayesha Divorce | इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन और पत्नी आयशा मुखर्जी की शादी टूटी, 8 साल बाद तलाक

नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन और पत्नी आयशा मुखर्जी शादी के 8 साल बाद अलग हो गए हैं। आयशा मुखर्जी ने मंगलवार को अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट ‘Aesha Mukerji’ पर इस बात का ऐलान किया है।
पहली शादी से हैं दो बेटियां –
सोशल मीडिया पर शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी की पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें आयशा मुखर्जी ने तलाक से जुड़ी बातें लिखी हैं। शिखर और आयशा ने 2012 में शादी की थी। धवन और आयशा का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। आयशा उम्र में शिखर से 10 साल बड़ी हैं। पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं। फिर 2014 में आयशा ने धवन के बेटे जोरावर को जन्म दिया।