Science College Ground Inspection | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रियों के साथ पहुंचे साइंस कॉलेज मैदान, राहुल गांधी के आने से पहले तैयारियों का लिया जायजा

Chief Minister Bhupesh Baghel reached Science College ground with ministers, took stock of preparations before Rahul Gandhi’s arrival
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पहुंचते ही सांइस कॉलेज मैदान पहुंचे। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। साथ में मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, गुरु रूद्र कुमार, अनिला भेड़िया और प्रेमसाय सिंह टेकाम भी मौजूद थे।
बता दें कि लोकसभा सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 3 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ और गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति की आधारशीला रखेंगे। राहुल गांधी के रायपुर आगमन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 3 फरवरी को रायपुर पधारने वाले हैं। उनके आगमन के लिए राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को तीन भागों में बांटा गया है। पहले राहुल एयरपोर्ट से साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे।
इसके बाद साइंस कॉलेज मैदान से प्रदर्शनी स्थल और फिर प्रदर्शनी स्थल से एयरपोर्ट तक वापिस जाएंगे। इस दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था का प्रभार दुर्ग रेंज के आईजी ओपी पॉल के कन्धों पर सौंपा गया है। इस दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था में एक आईजी, एक डीआईजी, 8 एसपी, 13 एएसपी और 16 डीएसपी अधिकारियों समेत एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे।