February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

School Education Ranking | स्कूल शिक्षा में पिछड़ा हमारा छत्तीसगढ़, टॉप पर पंजाब, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिया राज्यों को परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स

Spread the love

 

 

रायपुर । पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2019-20 में हाईएस्ट ग्रेड यानी ग्रेड ए प्लस प्लस (A++) पर कब्जा जमाया है। यह जानकारी केंद्र द्वारा रविवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए ग्रेडिंग इंडेक्स जारी करने को मंजूरी देने के बाद आई है, जो स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव को मोटिवेट करता है।

वहीं, बात करें छत्तीसगढ़ की तो परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में प्रदेश 7वीं कैटगरी में है। छत्तीसगढ़ साल 2018-19 के मुकाबले कमजोर रहा है। 7वीं कैटगरी में छत्तीसगढ़ के साथ नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश है। वहीं, परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में पहली कैटेगरी में कोई राज्य नहीं आया है। बात करें पंजाब की तो सार्वधिक अंक शासन और प्रबंधन में अर्जित किए हैं।

कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले वर्षों की तुलना में पीजीआई 2019-20 में अपने ग्रेड में सुधार किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब और तमिलनाडु ने कुल पीजीआई स्कोर में 10 प्रतिशत यानी 100 या अधिक अंकों का सुधार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *