February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

प्रदेश में जारी रहेगा प्रतिबंध, कुछ जरूरी चीजों की रहेगी छूट

Spread the love

प्रदेश में जारी रहेगा प्रतिबंध, कुछ जरूरी चीजों की रहेगी छूट

@thenewswave.com रायपुर। गृह मंत्रालय भारत सरकार के जारी आदेश के बाद आज सेंट्रल कैबिनेट सचिव ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आरपी मंडल से चर्चा की। इस चर्चा में हालात को ध्यान में व्यवस्था बनाए जाने पर सहमति बनी, जिसके बाद मुख्य सचिव आरपी मंडल ने फिलहाल यह निर्णय लिया है कि प्रदेश में जारी प्रतिबंध यथावत रखा जाएगा। उनके फैसले की जानकारी देते हुए रायपुर कलेक्टर एस. भारतीदासन ने बताया कि राज्य में जिन दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है, उसके अलावा फिलहाल नए आदेश तक प्रतिबंध यथावत रहेगा।

रायपुर कलेक्टर एस भारतीदासन ने बताया कि दूध, किराना और अन्य सामान की दुकानों को निर्धारित समय तक ही संचालन की अनुमति है। दवा दुकानों पर छूट बरकरार है। बता दें कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद आज सुबह शहर में कई दुकानें खुल गई थी। जिसे पुलिस ने बंद कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *