Sachin Tendulkar Health Breaking | सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती, फैंस ने मांगी जल्द रिकवरी की दुआ

मुंबई । क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।
सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरी सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आउंगा। आप सभी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूँ। अपने ट्वीट में तेंदुलकर ने कहा कि हमारे विश्व कप की 10 वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और मेरे साथियों को बधाई।
https://twitter.com/sachin_rt/status/1377853111944015873?s=19
बता दें कि आज ही के दिन भारत ने 10 साल पहले साल 2011 में दूसरी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया था। 1983 के बाद यह दूसरा मौका था, जब टीम इंडिया विश्व चैंपियन बनी थी। भारतीय टीम ने यह खिताब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को समर्पित किया था। भारत की इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था।