February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | एक दिन की प्राचार्य बनी रिफत परवीन, दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया

Spread the love

कन्या शाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को मानसिक के साथ साथ शारिरिक व बौद्धिक रूप से विकसित करने के उद्देश्य से पढाई के साथ साथ समय समय पर विविध गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही एक बालिका को एक दिन के लिए प्राचार्य बनाकर बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया गया।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए संस्था की प्राचार्य अनिता झा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शा.क.उ.मा.वि. में विभिन्न कार्यक्रम जैसे- रंगोली, निबंध, चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी, गायन, नृत्य, कविता आदि का आयोजन किया गया। जिसमें शाला के सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। साथ ही शाला के सभी बालिकाओं में से एक बालिका रिफत परवीन का चयन कर उसे एक दिन का प्राचार्य घोषित किया गया एवं शाला का संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया। बालिका रिफत परवीन कक्षा 8वीं ने प्राचार्य का पद बखूबी निभाई। और प्रत्येक कक्षा 6वीं से 12वीं तक का निरीक्षण कर अपना कार्य का निर्वाहन किया। अंत में समस्त कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की प्राचार्य अनिता झा एवं समस्त शिक्षक स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *