Warning: include_once(/home/u570973745/domains/thenewswave.com/public_html): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u570973745/domains/thenewswave.com/public_html/wp-includes/load.php on line 2047

Warning: include_once(): Failed opening '' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u570973745/domains/thenewswave.com/public_html/wp-includes/load.php on line 2047
मुख्यमंत्री की पहल एवं निर्देशन में छत्तीसगढ़ के अन्य राज्यों में फंसे 64 हजार 416 श्रमिकों को पहुंचायी गई राहत - The News Wave

मुख्यमंत्री की पहल एवं निर्देशन में छत्तीसगढ़ के अन्य राज्यों में फंसे 64 हजार 416 श्रमिकों को पहुंचायी गई राहत

Spread the love

मुख्यमंत्री की पहल एवं निर्देशन में छत्तीसगढ़ के अन्य राज्यों में फंसे 64 हजार 416 श्रमिकों को पहुंचायी गई राहत

तात्कालिक व्यवस्था के लिए 6556 जरूरतमंद श्रमिकों के खाते में 19.12 लाख रूपए किया जमा

देश के 20 राज्यों एवं चार केन्द्र शासित प्रदेशों में फंसे है छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिक

@thenewswave.com रायपुर, 15 अप्रैल 2020

लाॅकडाउन से प्रभावित छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल एवं निर्देशन में राज्य सरकार ने 14 अप्रैल शाम 4 बजे तक संकटग्रस्त 64 हजार 416 श्रमिकों को भोजन, ठहरने और चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर उन्हें राहत पहुंचायी हैं। इनमें से जरूरतमंद छह हजार 556 श्रमिकों के खाते में तत्कालिक व्यवस्था के लिए लगभग 19 लाख 12 हजार रूपए भी जमा करवाया गया है। छत्तीसगढ़ के श्रमिक देश के 20 अन्य राज्यों एवं चार केन्द्र शासित प्रदेशों में संकट की स्थिति में होने के संबंध में जानकारी मिली है।

श्रम विभाग के अधिकायरियों ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संकटग्रस्त 6556 श्रमिकों को राहत पहंुचाने के लिए तात्कालिक व्यवस्था के रूप में जिला बेमेतरा के 4879 श्रमिकों के खाते में 15 लाख 45 हजार रूपए, मुंगेली जिले के 1483 श्रमिकों के खातें में एक लाख 73 हजार रूपए और कबीरधाम जिले के 194 श्रमिकों के खातें में प्रति श्रमिक 1000 रूपए की मान से एक लाख 94 हजार रूपए जमा कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा देश के अन्य राज्यों में श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों का दल गठित कर सतत् निगरानी की जा रही है। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा राज्य स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर 0771-2443809, 91098-49992, 75878-22800 सहित जिला स्तर पर भी हेल्पलाईन नम्बर स्थापित किए गए हैं। हेल्पलाईन नम्बर के माध्यम से प्राप्त श्रमिकों की समस्याओं को पंजीबद्ध कर तत्काल यथासंभव समाधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *