रिश्ता हुआ तार-तार | 14 वर्षीय नाबालिग ने दिया बच्चें को जन्म, भाई सहित दोस्तों ने किया बलात्कार… शर्मनाक!

Spread the love

 

नेशनल डेस्क । रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है| एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया| बच्चे को जन्म देने के बाद पता चला कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था| घटना सामने आते ही पुलिस अलर्ट हो गई| पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया| हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों में लड़की का भाई भी शामिल है|

राजस्थान में पादूकलां थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर नरोत्तम सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की की उम्र 14 वर्ष है| नाबालिग पीड़िता अविवाहित है| यह मामला तब सामने आया जब लड़की के परिवार वाले उसे लेकर अजमेर के एक अस्पताल पहुंचे| अजमेर के अस्पताल में लड़की ने बच्चे को जन्म दिया| उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने नाबालिग के बच्चे को जन्म देने की सूचना पुलिस को दी| नरोत्तम सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने बच्चे के साथ पुलिस और चिकित्सा देखरेख में है|

नाबालिग के परिवार के बयानों के आधार पर उसके भाई और तीन अन्य ग्रामीणों को बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को लेकर बनाए गए पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है| नरोत्तम सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने कबूल किया कि उसके भाई और उसी गांव के तीन लोगों ने लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया था| उन्होंने कहा कि चारों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *