Rape In CG | भिखारी के प्यार में पड़ी लड़की, 1 दिन हो गई गायब, आरोपी करता रहा दुष्कर्म

Girl fell in love with beggar, disappeared for 1 day, accused kept raping
बिलासपुर। लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया था। परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। मामला संकरी थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम आकाश सुतार है। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी भीख मांगने का काम करता था। अप्रैल महीने में वह सकरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। भीख मांगने के दौरान वह लड़की के करीब आया। उसने लड़की से दोस्ती कर ली। धीरे- धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और युवक उसे एक दिन घर से भगा ले गया। आरोपी लड़की के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। बेटी के गायब होने पर परिजनों ने पहले आसपास तलाश की। इसके बाद उन्होंने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
दर्ज शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी पकड़े जाने के डर से इधर-उधर छिपता रहा। वह अलग-अलग राज्यों में बहुरूपिया बनकर घूम रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली वह राजनांदगांव के लालबाग थाना के अर्जुनी गांव में रह रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने गांव में दबिश दी और उसे दबोच लिया। बहरहाल, पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह क़ुबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।