Rajya Sabha Election Date | Election dates announced for Rajya Sabha seats
रायपुर। राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया। इनमें छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल हैं, जो अप्रैल 2026 में खाली हो रही हैं।
जारी अधिसूचना के मुताबिक चुनाव की प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इसी दिन नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 5 मार्च 2026 तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 मार्च 2026 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर होने वाला यह चुनाव सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। अब सभी दल संभावित उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन में जुटेंगे।


