March 12, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Raipur | महिला ने आग लगाकर दी जान, मरने से पहले पुलिस को दिया आखिरी बयान, बताया सच ..

Spread the love

 

रायपुर । राजधानी रायपुर में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए शहर के DKS हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया।।उपचार के दौरान ही महिला की मृत्यु हो गई।

यह मामला शहर के कांशीराम नगर का है जहाँ पति और पत्नी के बिच विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने ये यह आत्मघाती कदम उठाया।

जानकारी के मुताबिक मृतका लक्ष्मी सिंह और रमेश के बीच अन्य महिला को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद लक्ष्मी ने ये कदम उठा लिया।

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को कांशीराम नगर में रहने वाली लक्ष्मी सिंह नाम की महिला ने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया था। 8 फरवरी को डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी।मृत्यु के पहले कार्यपालन दंडाधिकारी द्वारा महिला का बयान लिया गया था।

मृतका ने बयान दिया था कि उसके पति रमेश सिंह का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसके पास जाने से मना किया। इसी बात पर उनके बीच बहुत बहस हुई, जिसके बाद वह अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा दी।

मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। जांच में यह पाया गया कि मृतका के पति द्वारा दुष्प्रेरण किये जाने के कारण मृतका ने अपने ऊपर मिट्टी डालकर आत्महत्या की है। आरोपी पति के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *