Raipur Video | सब्जी खरीदने पहुंचे मंत्री कवासी लखमा, वीडियो में दिखा अनोखा अंदाज, दाम सुनकर चौके, महंगाई का विरोध कर रही कांग्रेस

रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई की मार है, जिससे आम जनता त्रस्त, परेशान है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं ऐसे में करोना की मार से हाल ही में उभर रही देश की अर्थव्यवस्था कैसे सुधार पाएंगे यह यह प्रश्न बनता जा रहा है।
इधर, महंगाई से गृहणीओं के रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया हैं। इसी महंगाई का विरोध कांग्रेस पूरे प्रदेश में कर रही हैं। इसी सिलसिले में आज प्रदेश के आबकारी मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कवासी लखमा ने सब्जी खरीदने पहुंचे, जहां पर वह बढ़ी हुई सब्जी के दाम से परेशान नजर आए। मंत्री ने मूली, टमाटर, नींबू और लौकी खरीदा, जिसके दाम सुनकर वह हैरान थे।
अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाने वाले कवासी लखमा बड़े हैं बढ़िया तरीके से सब्जी खरीद रहे थे और लोगों से पूछा कि दाम किसने बढ़ाया है, तो सामने से जवाब आने लगा मोदी सरकार। मंत्री लखमा के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण विभाग प्रदेश अध्यक्ष सददाम सोलंकी और कांग्रेस नेता सुशील ओझा भी मौजूद थे।