March 13, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

RAIPUR | ज्वेलरी शॉप से कंगन चोरी मामले में 2 महिला गिरफ्तार, साजिश में मां-बेटी भी शामिल, जानियें पूरा मामला

Spread the love

 

रायपुर | राजधानी पुलिस ने कंगन चोरी करने वाले गिरोह की दो महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| इन महिलाओं का संबंध महावीर ज्वेलरी शॉप से कंगन चोरी करने में है| रायपुर पुलिस ने दोनों महिलाओं को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला –

दरअसल, राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर ज्वेलरी शॉप पर तकरीबन 5,50,000 रुपयों के सोने के 2 कंगन महिलाओं ने पार कर दिया था, जिस गिरोह की 2 महिलाओं को उत्तरप्रदेश से पकड़ा गया है|

पुलिस ने किया खुलासा –

इस मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले ने बताया कि इस साजिश में मां-बेटी भी शामिल है। वही मुख्य आरोपी पूनम यादव अब भी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई टीम को स्थानीय पुलिस से जानकारी मिली की यह महिलाएं आदतन अपराधी है व पूर्व में भी चोरी के मामलो में जेल जा चुकी है। फिलहाल मुख्य आरोपी की पतासाजी के लिए टीम जुटी हुई है।

CCTV कैमरे का बारीकी से अध्ययन –

पुलिस ने CCTV कैमरे का बारीकी से अध्ययन कर पाया कि उक्त आरोपित महिलाएं स्टेशन चौक स्थित एक होटल में रुके हुए थे जिसके बाद पुलिस ने उक्त होटल से महिलाओं की जानकारी निकाली और आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए उत्तरप्रदेश रवाना हुई। दोनों महिला आरोपी के पकड़ने जाने पर मुख्य आरोपी पूनम फरार हो गयी। गिरफ़्तार आरोपियों ने बताया कि कंगन पूनम अपने साथ लेकर गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *